Popular Posts

Saturday, April 20, 2013

कमाल का यार फंडा है

ये झंडे में डंडा है या 
डंडे में झंडा है - बड़ा
कमाल का यार फंडा है .

भगवां - हरे में द्वंद जारी है 
ये सफ़ेद बीच में 
कहाँ से आ गया यार -
वर्ना जंग की पक्की तैयारी है .

लोग दुश्मन को 
ढून्ढ ढून्ढ कर - उसके
घर में ही मार गिरा रहें हैं

एक हम हैं - आजतक
छत पर खड़े होकर
शान्ति के सफ़ेद -
कबूतर उड़ा रहें हैं .

No comments:

Post a Comment