Popular Posts

Friday, April 12, 2013

लिखो की लिखना है

लिखो की लिखना है तुम्हें 
भारत का नव विधान .
कण कण में लिख दे 
जमीं क्या आसमान .

जब ठन गयी तो ठन गयी 
हर शक्श अब जवान 
मजदूर क्या - मजबूर क्या 
बच्चा हो या किसान .

लड़ना अगर अभीष्ट है
तन मन से लड़ मरो
जो सामने वैरी जब्बर
वो कौन सा महान .

जय भारती - जय भारती
जय हो माँ भारती
इस देश की मिटटी नहीं
दुश्मन से हारती .

No comments:

Post a Comment