Popular Posts

Thursday, July 25, 2013

ये मोदी क्या चीज है इससे क्या डरना है .

पहले हम सोचते थे -
कोई जीते कोई हारे 
राज तो मैडम और 
लल्लू को ही करना है . 
ये मोदी क्या चीज है 
इससे क्या डरना है .

पर यार - एक बात है 
क्या दूकान चलाता है
इस गुजराती को - 
मैडम जाने -  
क्या हुनर आता है  .
हाथों हाथ सारा माल 
बिक जाता है .

एक हम हैं - 
जो सारा दिन -बैठे बैठे 
मक्खियों का शिकार करते हैं 
ग्राहक फटकता नहीं -
देखो ना चौबीसों घंटे 
कितना गला फाड़ करते हैं .

मैडम जी - एक राय है 
इन गुज्जरों से डरो - वर्ना 
अमेरिका छोडो - ये 
इटली तक 'सर' कर जायेंगे 
हम तो हिंदुस्तान में ही 
बिन मौत मर जायेंगे .



No comments:

Post a Comment