Popular Posts

Tuesday, June 18, 2013

क्या कर लोगे जी

क्या कर लोगे जी
क्या बिगाड़ लिया -
क्या उखाड़ लिया
उस सोनिया प्रधान
या मनही मन महान का .

हमारा क्या - हम
तो हैं मनमौजी  -
अक्खड़ पुलिस वाले हैं
नहीं कोई फौजी .

किसी नियम विधान
डंडा प्रधान -
सारे तर्क -ऐ - जहान को
नहीं मानते .

जहाँ दिल करता है
जाते हैं - चिंघाड़ते
चीखते चिल्लाते हैं .

हमारी आँखों में
बिजलियाँ है -
नजर मिलाई -
तो जल जाओगे .

फिर मत कहना -
सताया बहूत -
बताया नहीं
अभी भी समय है -

छतरी खोल ले -
वर्ना अपने इरादों से
तरबतर कर दूंगा -

पूरा पहाड़ नहीं
तेरी दिल्ली भी -
उफनते - सैलाबों से
लबालब भर दूंगा    

No comments:

Post a Comment