Popular Posts
जजमेंट डे मेरा क्या कर लेगा .
आपको नहीं लगता की - काफी लेट आया है. इस 'न्याय के दिन' ने - हमे कितना इंतजार करवाया है कब तक पेरोल पर - बार बार -अंदर बाहर आय...
एक उपवन होगा - मन में एक सपना था
एक उपवन होगा - मन में एक सपना था फूलों का देश होगा . अपना - केवल अपना परिवेश होगा . मैंने तो केवल - चंद फूल बोये थे - ये केक्टस ,न...
आइने कभी झूठ नहीं बोलते
आइने कभी झूठ नहीं बोलते - बुत कभी सच नहीं कहते , क्यों की वे अब नहीं है . पर आइने तो यहाँ वहां - सब जगह बिखरे पड़े हैं , हर कही हैं . ...
Friday, June 10, 2016
आँधियों के दौर हर मंज़र उदास है -
बचने की भला अब किसको आस है
अंजाम से डरे हुए कुछ लोग तो मिले
अंजाम बदल दें मुझे उसकी तलाश है .
Sunday, February 14, 2016
तेरे इनकार में दम है .
किसीकी जात में दम है -
किसीकी पांत में दम है.
किसीकी दौलते चलती
किसीके हाथ में दम है .
ना तेरे प्यार में दम है
ना मेरे प्यार में दम है .
किसीकी ना बिकी चीनी
किसीका बिकगया शीरा
किसीका कांच बिकता है
किसीका ना बिका हीरा .
ना तेरी जीतमें दम है -
ना मेरे हार में दम है .
जमाना सामने हो तो
महूब्बत गौण होती है
मुक्कदर की धनी लैला
तभी तो मौन होती है
मेरा इकरार बेदम है -
तेरे इनकार में दम है .
http://yatranaama.blogspot.com/
Newer Posts
Older Posts
Home
Subscribe to:
Comments (Atom)